Top
Begin typing your search above and press enter to search.

TMC ने 291 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, सामने होंगे सुवेंदु अधिकारी

TMC

TMC ने 291 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, ममता बनर्जी भवानीपुर से लड़ेंगी चुनाव, सामने होंगे सुवेंदु अधिकारी
X

TMC: नई दिल्ली: ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। कोलकाता के कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया। ममता बनर्जी स्वयं भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

TMC: भवानीपुर में ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

भाजपा पहले ही अपनी सूची जारी कर चुकी है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था, जबकि बाद में उपचुनाव में ममता ने भवानीपुर से जीत हासिल की थी।

TMC: टीएमसी का दावा 226 सीटों पर जीत

ममता बनर्जी ने विश्वास जताया कि टीएमसी 226 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने ‘नो वोट फॉर बीजेपी’ का नारा देते हुए कहा कि भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ने की अपील की।

TMC: कुछ प्रमुख उम्मीदवारों के नाम

टीएमसी की सूची में कई प्रमुख चेहरों को टिकट दिया गया है, जिनमें हाबरा से ज्योतिप्रिया मल्लिक, नोआपाड़ा से त्रिनांकुर, दमदम उत्तर से चंद्रिमा भट्टाचार्य, बारानगर से सायंतिका बनर्जी, राजरहाट-गोपालपुर से अदिति मुंशी, कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम, टॉलीगंज से अरूप बिस्वास, सिंगुर से बेचाराम मन्ना और नंदीग्राम से पवित्र कर शामिल हैं।

TMC: जीटीए सीटों पर सहयोगी को मौका

ममता बनर्जी ने बताया कि तीन सीटों पर जीटीए के अनीक थापा उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का चुनाव चिह्न ‘जोड़ाफूल’ जीत का प्रतीक है और जनता का समर्थन टीएमसी के साथ है।

TMC: चुनाव आयोग और बीजेपी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे “सुपर इमरजेंसी” जैसी स्थिति बताते हुए कहा कि राज्य में चार महीनों से दबाव का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह किसी बड़े तनाव या दंगे की तैयारी का हिस्सा है।

TMC: लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की अपील

अपने संबोधन के अंत में ममता बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है और “मां, माटी, मानुष” की जीत होगी। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि चुनाव शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत लड़ा जाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire