Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Crime : हाईवे पर ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर फर्जी बिल से खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड, रायगढ़ की इस्पात कंपनी का संचालक सहित 5 गिरफ्तार

इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

CG Crime : हाईवे पर ट्रकों से स्पंज आयरन चोरी कर फर्जी बिल से खपाने वाले गिरोह का भंडाफोड, रायगढ़ की इस्पात कंपनी का संचालक सहित 5 गिरफ्तार
X

CG Crime : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने बड़े अवैध खनिज कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 106 करोड़ रुपये के फर्जी मिनरल ट्रेड का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रायगढ़ की एक इस्पात कंपनी के संचालक तारक घोष और रंजीत सिंह भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह हाईवे पर ट्रकों के जरिए स्पंज आयरन की चोरी करता था और उसे फर्जी बिलों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में खपा देता था। अवैध कारोबार को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने तीन मजदूरों के नाम पर शेल कंपनियां बनाई थीं। इन कंपनियों के जरिए बड़े उद्योगों के नाम पर फर्जी इनवॉइस तैयार किए जाते थे, जबकि असल माल चोरी और अवैध भंडारण से जुटाया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे खनिज को हाईवे के माध्यम से परिवहन कर बिचौलियों के जरिए अलग-अलग कंपनियों तक पहुंचाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में 106 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी कंपनियां तथा आरोपी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया (पुसौर) स्थित एक इस्पात कंपनी के संचालक तारक घोष द्वारा फर्जी बिल उपलब्ध कराए जाते थे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है। बसना थाना में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(4), 317(2), 336(2), 338, 340 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire