Breaking News
:

Assam Assembly Elections 2026: असम चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा

Assam Assembly Elections 2026:नई दिल्ली। Pradyut Bordoloi Resignation: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गोगोई की सरकार में 15 सालों तक मंत्री रहे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने

Assam Assembly Elections 2026:नई दिल्ली। Pradyut Bordoloi Resignation: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गोगोई की सरकार में 15 सालों तक मंत्री रहे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी इस्तीफा से इस्तीफा दे दिया है। नगांव से लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को के बेहद भरोसेमंद चेहरा माना जाता है।


उन्होंने अचानक अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। साल 1998 में मार्घेरिटा सीट से विधायक बनकर अपने संसदीय सफर की शुरुआत करने वाले बोरदोलोई ने तरुण गोगोई की सरकार में 15 सालों तक मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।


Assam Assembly Elections 2026: मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में बोरदोलोई ने पार्टी नेतृत्व के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पार्टी के भीतर अपराधियों को शह दी जा रही है। उनका सीधा निशाना विधायक आसिफ नजर पर था। प्रद्युत का दावा है कि बीते पंचायत चुनाव के दौरान आसिफ नजर के करीबियों ने उन पर हमला करवाया था। दुखद बात यह रही कि जब हमलावर जमानत पर बाहर आया, तो विधायक ने उसका स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई से उसकी मुलाकात करवाई।


Assam Assembly Elections 2026: उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि एक अपराधी की छवि वाले व्यक्ति को दोबारा टिकट कैसे दिया जा सकता है? हालांकि उन्होंने अभी तक अपने भविष्य की योजनाओं का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो चुका है। सूत्रों की मानें तो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us