Kuldeep-Vanshika Grand Reception: कुलदीप-वंशिका का ग्रैंड रिसेप्शन : आशीर्वाद देने पहुंचे CM योगी, क्रिकेट सितारों का लगा जमवाड़ा, परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना

Kuldeep-Vanshika Grand Reception: लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका चड्ढा के पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन ने लखनऊ में खूब सुर्खियां बटोरीं। 14 मार्च को मसूरी के वेलकमहोटल द सावॉय में बचपन की दोस्त वंशिका से शादी रचाने के बाद, कुलदीप ने 17 मार्च को 'द सेंट्रम' होटल में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिसने इसे यादगार बना दिया।
Kuldeep-Vanshika Grand Reception: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए खासतौर पर पहुंचे। कुलदीप ने उनके पैर छूकर सम्मान जताया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। CM योगी ने बुके और गिफ्ट देकर बधाई दी तथा X पर फोटो शेयर कर दंपति के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। उनकी मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी।
आज लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर श्री कुलदीप यादव जी के शुभ विवाह उपरांत आयोजित प्रीतिभोज समारोह में सम्मिलित होकर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।@imkuldeep18 pic.twitter.com/owe86uHpT2
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 17, 2026
Kuldeep-Vanshika Grand Reception: क्रिकेट जगत के सितारों ने बनाया समारोह खास
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने जोड़े को गले लगाकर बधाई दी और स्टेज पर आशीर्वाद दिया यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के साथ पहुंचे, जहां कुलदीप-वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत और पूर्व ओपनर शिखर धवन भी मौजूद रहे। इन क्रिकेटर्स की उपस्थिति ने समारोह को क्रिकेटी रंग दिया।
Gautam Gambhir congratulating Kuldeep Yadav and his wife Vanshika at their wedding reception.😍 pic.twitter.com/yiOY7BLIXA
— Jeet (@JeetN25) March 17, 2026
Kuldeep-Vanshika Grand Reception: राजनीतिक दिग्गजों की भी रही मौजूदगी
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कुलदीप को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और X पर फोटो शेयर की। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। क्रिकेट और राजनीति का यह अनोखा मेल आयोजन की खासियत बना।
Kuldeep-Vanshika Grand Reception: शाही एंट्री और आकर्षक लुक
कुलदीप और वंशिका 1960 मॉडल की विंटेज रॉल्स रॉयस कार में सवार होकर होटल पहुंचे, जिसे दिल्ली से खासतौर पर मंगवाया गया था। कुलदीप ने काले बंद गले का सूट पहना, जबकि वंशिका क्रीम रंग की चमकदार साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी जोड़ी मेहमानों का मुख्य आकर्षण बनी।
Indian 🇮🇳 star spinner Kuldeep Yadav is hosting a grand wedding reception today, March 17, 2026, in Lucknow. This follows his marriage to his childhood friend Vanshika Chadha on March 14 in Mussoorie
— Dharm (@dhram00) March 17, 2026
Guest List: Over 900 guests are expected. Notable attendees and invitees… pic.twitter.com/EQkKYzJL6x
Kuldeep-Vanshika Grand Reception: शुद्ध शाकाहारी भोजन की शानदार व्यवस्था
मेहमानों के लिए केवल शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का मेन्यू तैयार किया गया। पनीर टिक्का, दाल बाटी चूरमा, विभिन्न चावल, रोटियां और अन्य स्वादिष्ट डिशेज शामिल थीं। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश की परंपराओं और आयोजन की गरिमा के अनुरूप रही।


