Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: क्रिकेटर कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन आज : CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल, 800 मेहमान, 52 डिशेज और VIP मेहमानों की लंबी लिस्ट

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: क्रिकेटर कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन आज : CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल, 800 मेहमान, 52 डिशेज और VIP मेहमानों की लंबी लिस्ट
X

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा के साथ सात फेरे लिए। दोनों की शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में बेहद शाही अंदाज में संपन्न हुई। बचपन की दोस्ती समय के साथ रिश्ते में बदल गई और अब यह जोड़ी विवाह बंधन में बंध चुकी है।

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: लखनऊ में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

शादी के बाद अब 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेंट्रम में आयोजित होगा। दोनों परिवार मसूरी से लखनऊ पहुंच चुके हैं और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: 800 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद

इस खास मौके पर करीब 800 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में नजर आ सकती हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा जय शाह के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: राजनीतिक हस्तियों की भी रहेगी मौजूदगी

रिसेप्शन में राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई नेता इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: शाही इंतजाम और शानदार मेन्यू

इस भव्य आयोजन को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर सजावट और मेहमाननवाजी की व्यवस्था की गई है। होटल का एक दिन का किराया लाखों रुपये में बताया जा रहा है, जबकि पूरे आयोजन पर लगभग 33 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। मेहमानों के लिए विशेष ‘प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज’ तैयार किया गया है, जिसमें एक प्लेट की कीमत करीब 5000 रुपये बताई जा रही है। इस भव्य दावत में 52 तरह के व्यंजनों का शानदार बुफे परोसा जाएगा।

Kuldeep Yadav’s Royal Reception: लेबर्नम लॉन में होगा आयोजन

रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े ओपन एरिया ‘लेबर्नम लॉन’ का चयन किया गया है, जहां मेहमानों के बैठने और कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire