Create your Account
CG News : खेत में काम कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत, कई घायल
CG News : दुर्ग। जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूहा में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक खेत में काम कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार से पांच अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार खेत में काम के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड महिलाओं पर टूट पड़ा। हमले में 40 वर्षीय दुर्गा साहू, पति रामकुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अन्य घायलों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा साहू को मृत घोषित कर दिया।
हमले में घायल अन्य महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि खेतों के आसपास कई जगह मधुमक्खियों के बड़े-बड़े छत्ते लगे हुए हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों और गांव के आसपास लगे मधुमक्खी के छत्तों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : बिस्तर से गायब हुआ मासूम, बाल्टी में मिली लाश, एक पल की चूक बनी जिंदगी भर का दर्द
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स 918 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,050 के पार
- 3. Artemis II: आर्टेमिस II ने रचा इतिहास, चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर लौटे चारों अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

