Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस दिन देंगे भाषण

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi:

Vpb
Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में इस दिन देंगे भाषण
X

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: मुंबई: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात भारत में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुई। पिचाई इस वैश्विक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं और 20 फरवरी को यहां मुख्य भाषण देंगे।

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: भारत पहुंचते ही सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है। उन्होंने यहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया।

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला बड़ा वैश्विक एआई सम्मेलन है, जिसका थीम "एआई फॉर ह्यूमैनिटी" है। सम्मेलन में दुनिया भर के नीति निर्माता, एआई विशेषज्ञ, शिक्षाविद, टेक इनोवेटर और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े वैश्विक मुद्दों, शासन, सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव पर गहन चर्चा हो रही है।

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: इस समिट में 110 से अधिक देशों, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों, करीब 20 राष्ट्राध्यक्ष/सरकार प्रमुख स्तर के प्रतिनिधियों और लगभग 45 मंत्रियों की भागीदारी है। यह तीन प्रमुख स्तंभों पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस पर आधारित है, जिनका लक्ष्य मानव-केंद्रित, टिकाऊ और समावेशी एआई विकास को बढ़ावा देना है ताकि तकनीक का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।

Google CEO Sundar Pitchai Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई के बढ़ते प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि भारत का आईटी सेक्टर सेवाओं के निर्यात और आर्थिक विकास की रीढ़ रहा है। एआई इस क्षेत्र के लिए बड़ा अवसर और चुनौती दोनों है। उन्होंने अनुमान जताया कि एआई आधारित आउटसोर्सिंग और ऑटोमेशन से 2030 तक भारत का आईटी सेक्टर 400 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire