Create your Account
आधार की जांच में उजागर हुआ फर्जीवाड़ा, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में पकड़ाया मुन्ना भाई
भोपाल। भोपाल शहर के रातीबड़ स्थित राधारमण कॉलेज में कर्मचारी चयन आयोग की जोडी कांस्टेबल परीक्षा में मुन्ना भाई को पकड़ा गया है। वह दूसरे की जगह पर पेपर देने आया था। उसका फर्जीवाड़ा आधार कार्ड की जांच करते वक्त उजागर हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मयंक पाल पिता बृजेश्वरी पाल उम्र 36 साल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित कियोस्क नगर में रहते हैं। वे एसएससी जोडी परीक्षा दिलाने वाली कंपनी में मैनेजर हैं।
मयंक पाल ने पुलिस को बताया कि राधारमण कॉलेज में एसएससी जीडी का सेंटर बनाया गया था। यहां परीक्षार्थी मनोज गेहलोत केएडमिट कार्ड लेकर एक व्यक्ति आया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। उससे आधार कार्ड मांगा गया। उसने जो आधार कार्ड दिया उसमेंमनोज गेहलोत की तस्वीर थी। लेकिन, कंपनी के पास मौजूद आधार कार्ड के चेहरे से वह मेल नहीं खा रहा था। उसको परीक्षा देने से रोकते हुए पुलिसको बुलाया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुनील ठाकुर बताया।
उसने बताया कि मनोज गेहलोत के आधार कार्ड में उसने अपना फोटो लगाया है। पुलिस ने बताया कि सुनील ठाकुर और मनोज गेहलोत सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करते हैं। इस कारण दोनों की दो साल से पहचान हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। मनोज गेहलोत सिक्योरिटी कंपनी की जॉब छोड़कर मुरैना चला गया है। जबकि सुनील ठाकूर कोलार रोड क्षेत्र में रहता है। हालांकि वह मंडला जिले का रहने वाला है। मामले की जांच एसआई ओमप्रकाश रघुवंशी कर रहे है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सुनील खकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मनोज गेहलोत अभी फरार है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : कुत्ते को खाना देने को लेकर युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में
- 2. CG News : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल 8 फरवरी को रायपुर प्रवास पर: ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- 3. CG: पूर्व पार्षद धरम सिदार बने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
- 4. Gold and Silver Prices: सोने-चांदी में भारी भूचाल, दो दिनों में रिकॉर्ड गिरावट, जानें बजट के दिन का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

