Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: कसेकेरा में उल्लास केंद्र का भव्य उद्घाटन

Vpb
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम: कसेकेरा में उल्लास केंद्र का भव्य उद्घाटन
X
बागबाहरा: आज शासकीय प्राथमिक शाला कसेकेरा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत उल्लास केंद्र का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संकुल केन्द्र-कसेकेरा के अंतर्गत कसेकेरा, कोसमर्रा, और कुलिया ग्राम पंचायतों में असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से स्वयंसेवी शिक्षकों की उपस्थिति में साक्षरता दीप जलाया गया, और ज्ञानदीप आलोकित करने का संकल्प लिया गया।






कार्यक्रम के मार्गदर्शन में डॉ. विजय शर्मा, पूर्व विकासखंड परियोजना अधिकारी, ने उल्लास कार्यक्रम की सफलता के लिए कसेकेरा ग्राम के गणमान्य नागरिकों गुलाब साहू, मेघराज साहू, पुरुषोत्तम साहू, भागीरथी विश्वकर्मा, उषा विश्वकर्मा, रेखु यादव, और स्वयंसेवी शिक्षक सुहानी कुंजाम एवं गौरव यादव ने असाक्षरों को पूर्ण साक्षर बनाने हेतु कठिन मेहनत करने और उद्देश्य को पूरा करने की शपथ ली।






संकुल प्रभारी पवन कुमार चक्रधारी और संकुल समन्वयक मनीष अवसारिया ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को मिलजुलकर सफल बनाने के लिए उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू और सहायक शिक्षक पंकज ठाकुर भी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन की जिम्मेदारी संस्था की प्रधानपाठक अर्चना चंद्राकर ने निभाई।





Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire