Breaking News
Create your Account
CG News : एसडीएम की छापेमारी, व्यापारी के गोदाम से 23 अवैध गैस सिलेंडर जब्त
- Rohit banchhor
- 14 Mar, 2026
जांच अभियान के तहत शनिवार को सिमगा में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
CG News : बलौदाबाजार। जिले में अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत शनिवार को सिमगा में एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
जांच के दौरान सिमगा के एक व्यापारी के गोदाम से 23 अवैध खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन ने इन सिलेंडरों को जब्त कर संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिमगा के व्यापारी योगेश ताम्रकार के गोदाम में जांच के दौरान ये सिलेंडर पाए गए।
इसके अलावा टीम ने सिमगा स्थित मां बमलेश्वरी गैस एजेंसी और अमृत बर्तन भंडार में भी जांच की। इस कार्रवाई के दौरान सिमगा तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, 23 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की दी सौगात
- 2. MP Accident : इंदौर-भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; तीन युवकों की मौत, एक घायल
- 3. क्रिकेटर Vinod Kambli की तबीयत नाजुक, ब्रेन क्लॉट से बढ़ा स्ट्रोक का खतरा, जानें ताजा Health Update
- 4. CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

