Breaking News
Create your Account
CG Weather Update: मार्च में मई जैसी गर्मी, रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान, जानें मौसम का हाल
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही मई की गर्मी का अहसास हो रहा है। राजधानी रायपुर में गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर ओडिशा से विदर्भ तक, दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से लगभग 0.9 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है। हालांकि इस सिस्टम का कोई खास असर नहीं दिख रहा है और मौसम शुष्क ही बना रहेगा। रायपुर शहर में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद अगले चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम में बदलाव से सुबह से धूप तेज होने लगी है और सुबह शाम के तापमान में मामूली अंतर दर्ज हुआ है।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

