Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
Ram Navami 2025: रामलला के ललाट पर ठहरीं सूर्य की किरणें, सूर्याभिषेक का दिखा अद्भुत नजारा, दुनिया भर के लोगों ने देखा लाइव
Ram Navami 2025: अयोध्या। इस वर्ष रामनवमी का पर्व अयोध्या में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों ने चार मिनट तक सूर्य तिलक किया। यह अलौकिक दृश्य देखने के लिए देश-दुनिया के भक्त आतुर थे। सूर्य तिलक को सफल बनाने के लिए इसरो और देश के विभिन्न आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कई दिनों तक अभ्यास किया। शनिवार को इसका अंतिम और सफल परीक्षण भी पूरा हुआ था।
Ram Navami 2025: रामलला का भव्य श्रृंगार
राम जन्मोत्सव के अवसर पर रामलला को रत्नजड़ित पीले वस्त्र और सोने का मुकुट पहनाया गया। इस स्वरूप में उन्होंने भक्तों को दर्शन दिए। दोपहर 12 बजे जैसे ही राम जन्म का क्षण आया, सूर्य की किरणों ने उनके ललाट पर चार मिनट तक तिलक किया। अध्यात्म और विज्ञान के इस अनूठे मिलन को देख हर भक्त मंत्रमुग्ध हो गया।
Ram Navami 2025: सुबह 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। रामलला का श्रृंगार, राग-भोग, आरती और दर्शन का सिलसिला चलता रहा। बालक राम की मनमोहक मूर्ति और उत्सव मूर्ति के दर्शन से भक्त अभिभूत थे। भजन और स्तुतियों के बीच जैसे ही घड़ी की सुइयाँ 12 की ओर बढ़ीं, भक्तों का उत्साह चरम पर पहुँच गया। पुजारियों ने कपाट खोले, घंटे-घड़ियाल बजे और भक्तों ने "भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी..." छंद गाना शुरू कर दिया। पूजन के साथ ही सूर्यदेव ने रामलला का राजतिलक किया।
Ram Navami 2025: सूर्य तिलक की तकनीकी व्यवस्था
मंदिर के ऊपरी हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की किरणें पड़ीं और वहाँ से परावर्तित होकर पीतल के पाइप में पहुँचीं। पाइप में लगे दर्पणों ने किरणों को 90 डिग्री के कोण में मोड़ा। फिर तीन लेंसों से गुजरते हुए किरणें गर्भगृह के दर्पण तक पहुँचीं, जहाँ से 90 डिग्री का कोण बनाकर 75 मिलीमीटर के तिलक के रूप में रामलला के मस्तक को सुशोभित किया।
Ram Navami 2025: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रामनवमी की पूर्व संध्या पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह के नेतृत्व में जवानों ने स्टेशन पर फ्लैग मार्च किया, जिससे यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा जगा। स्टेशन पर 200 आरपीएफ जवान तैनात हैं। यात्रियों के लिए तीन प्रवेश द्वार, दो निकास द्वार और एक आपातकालीन द्वार बनाया गया है। 235 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। ट्रैक पार करने पर सख्त रोक लगाई गई है।
Ram Navami 2025: भीड़ प्रबंधन की तैयारी
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन के पास तीन होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। यहाँ जरूरत पड़ने पर यात्रियों को रोका जाएगा और फिर व्यवस्थित तरीके से स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पहली प्राथमिकता है। रामनवमी मेले के लिए अयोध्या रेलवे स्टेशन पूरी तरह तैयार है और किसी भी असुविधा से बचने के लिए हर कदम पर सावधानी बरती जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. David Warner Arrested : नशे में धुत क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी
- 2. Crime News : पीजी के बेड बॉक्स में मिली महिला की लाश, प्रेमी से मिलने पहुंची थी; 3 आरोपी गिरफ्तार
- 3. UP News : कानपुर में ‘मिनी जामताड़ा’ का पर्दाफाश : खेत-झोपड़ियों से चल रहा था साइबर ठगी का जाल, ड्रोन से पकड़े गए 20 आरोपी
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक, बारिश, बिजली और ओलों का अलर्ट, जाने रायपुर का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

