Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP Accident : तेज रफ्तार डंपर और पिकअप में हुई भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत

हादसे का मंजर देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए।

UP Accident : तेज रफ्तार डंपर और पिकअप में हुई भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत
X

UP Accident : रायबरेली। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंपर और पिकअप के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर देख राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप जौनपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गिट्टी से लदा डंपर सामने से आकर भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए पिकअप को ग्राइंडर से कटवाना पड़ा।

मृतकों की पहचान विपिन, अखिलेश सरोज और रोहित के रूप में हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire