Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रमुख AI स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात, भारत को वैश्विक AI हब बनाने पर जोर

AI Impact Summit 2026

Vpb
AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रमुख AI स्टार्टअप CEOs से की मुलाकात, भारत को वैश्विक AI हब बनाने पर जोर
X

AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक सेक्टर के प्रमुख स्टार्टअप्स के CEOs से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह संवाद ऐसे समय में हुआ जब भारत AI और उभरती तकनीकों में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

AI Impact Summit 2026: बैठक में भारतीय स्टार्टअप्स की भूमिका पर खास चर्चा हुई। पीएम मोदी ने जोर दिया कि AI, मशीन लर्निंग और डीप-टेक के माध्यम से स्टार्टअप्स देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने इनोवेशन, रिसर्च और स्थानीय समस्याओं के लिए स्वदेशी समाधानों को प्रोत्साहन देने की बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवा उद्यमियों में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की पूरी क्षमता है और सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देगी।

AI Impact Summit 2026: यह मुलाकात भारत को वैश्विक AI हब बनाने की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। सरकार का फोकस AI तकनीक को आम जनता तक पहुंचाने, डिजिटल समाधान विकसित करने और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर है।

AI Impact Summit 2026: पांच दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (16 से 20 फरवरी 2026) का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को समिट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के डारियो अमोदेई समेत कई टेक लीडर्स ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया। नेताओं ने कहा कि AI भविष्य में जीवन को बदल देगा, इसलिए इसे डर के बजाय अपनाना चाहिए। उन्होंने भारत को AI क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता वाला देश बताया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire