Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Gujarat Cabinet: गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, रवींद्र जडेजा की पत्नी समेत 19 नए चेहरे शामिल, अब कुल 26 मंत्री
नई दिल्ली/अहमदाबाद। Gujarat Cabinet Reshuffle: गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार में एक बड़ा मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार होने जा रहा है। इस फेरबदल के तहत, आज कुल 26 मंत्री शपथ लेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। यह फेरबदल राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें 19 बिल्कुल नए चेहरों को जगह दी गई है।
इस नए मंत्रिमंडल में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी मंत्री बनाया गया है। नए चेहरों की लिस्ट में पोरबंदर से अर्जुन मोढवाडिया, मोरबी से कांतीलाल अमृतिया, भावनगर पश्चिम से जीतू भाई वाघाणी और जामनगर से रिवाबा जाडेजा जैसे नाम शामिल हैं। सीएम ने खुद फोन करके विधायकों को मंत्री बनने की जानकारी दी और उन्हें तुरंत शपथ लेने को कहा।
नए मंत्रिमंडल के गठन में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। मुख्यमंत्री सहित 8 मंत्री पटेल समुदाय से होंगे। इसके अलावा, 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं भी मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बड़ा फेरबदल राज्य में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। यह भूपेंद्र पटेल का तीसरा मंत्रिमंडल होगा।
Gujarat Cabinet Reshuffle: नए कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों के नाम
1. ऋषिकेश पटेल
2. प्रफुल पानसेरिया
3. कुंवरजी बावळिया
4. परसोत्तम सोलंकी
5. कुनु देसाई
6. हर्ष संघवी
7. नरेश पटेल
8. कांति अमृतिया
9. अर्जुन मोढवाडिया
10. दर्शना वाघेला
11. त्रिकम छांगा
12. रीवा बा जाडेजा
13. जीतू वाघाणी
14. जयराम गामीत
15. पी. सी. बरंडा
16. स्वरूपजी ठाकोर
17. कौशिक वेकरिया
18. रमेश कटारा
19. ईश्वरसिंह पटेल
20. पद्मुमन वाजा
21. मनीषा वकील
22. प्रविण माली
23. संजयसिंह महिडा
24. कमलेश पटेल
25. रमन सोलंकी
Related Posts
More News:
- 1. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 2. Big Accident : तेज रफ्तार बोलेरो खड़े टैंकर से टकराई, 5 की मौके पर मौत, 8 घायल
- 3. CG News : तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर युवक की मौत, युवती घायल, प्रेम-प्रसंग का मामला
- 4. Russian Military Plane Crash: क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 29 लोगों की मौत, चट्टान से टकराकर गिरा Antonov An 26
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

