Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Bihar: पटना में दर्दनाक हादसा: घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Bihar: पटना में दर्दनाक हादसा: घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
X

Bihar: पटना। दानापुर दियारा के अकीलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर गांव में रविवार रात एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। देर रात करीब दस बजे घर की छत अचानक गिर गई, जिससे गृहस्वामी बबलू खान (36), उनकी पत्नी रौशन खातून (32), पुत्री रुखसार (12), पुत्र मोहम्मद चांद (10) और छोटी बेटी चांदनी (2) मलबे में दब गए। सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar: घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह मकान बबलू को इंदिरा आवास योजना के तहत मिला था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इसकी मरम्मत नहीं करा पा रहा था।

Bihar: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हादसे की गंभीर जांच की मांग की है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire