Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : जनजाति गौरव दिवस को लेकर BJP कार्यालय में बड़ी बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल

MP News : जनजाति गौरव दिवस को लेकर BJP कार्यालय में बड़ी बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल
X

MP News : भोपाल। जनजाति गौरव दिवस को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने जनजाति गौरव दिवस पर हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने और भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व बनाने की जानकारी दी।

MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा, “राजनीति और नादानी के कारण कुछ लोग व्यवधान खड़े करते हैं। रानी दुर्गावती का बलिदान गौरवशाली था। उन्होंने अकबर की सेना से युद्ध किया। युद्ध की परिस्थितियों के अनुसार नियम बदलने पड़े। उनके इतिहास को पाठ्यक्रम में शामिल कर, उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोला गया। टंट्या मामा के नाम पर भी विश्वविद्यालय खोला गया।”

MP News : मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और दूसरा अलीराजपुर में होगा। इसके अलावा बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी और आदिवासी अंचल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत विशेष प्रयास किए जाएंगे।

MP News : सीएम ने यह भी कहा कि आदिवासी अंचल की लाड़ली बहन योजना के तहत 12 तारीख से नारी सशक्तिकरण को जोड़कर उत्सव की शुरुआत की जाएगी। मंत्री, सांसद और विधायक इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में सहयोग करेंगे। बैठक में नेताओं ने जनजाति गौरव दिवस और आदिवासी संस्कृति को प्रदेश स्तर पर मजबूत करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire