Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : युवक के बैग से निकले 60 लाख रुपए, 500-500 के नोटों की गड्डियां देख दंग रह गई पुलिस, आयकर विभाग को सौंपी रकम

अधिकारियों के मुताबिक, हवाला और चुनावी फंडिंग दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है।

UP News : युवक के बैग से निकले 60 लाख रुपए, 500-500 के नोटों की गड्डियां देख दंग रह गई पुलिस, आयकर विभाग को सौंपी रकम
X

UP News : चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार को हुई आरपीएफ-जीआरपी की चेकिंग के दौरान एक युवक के बैग से 500-500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। बैग में रखे पैसों की गिनती के बाद पुलिस भी हैरान रह गई, रकम करीब 60 लाख रुपए निकली।

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि चेकिंग के दौरान फुट ओवरब्रिज पर संदिग्ध युवक आयुष राज (निवासी गोपी बिगहा, सासाराम, बिहार) को पकड़ा गया। जब तलाशी ली गई तो उसके बैग से 500-500 के नोटों की मोटी गड्डियां मिलीं। युवक ने बताया कि वह वाराणसी से सासाराम जा रहा था, लेकिन रुपयों के स्रोत या किसी वैध कागजात दिखाने में असमर्थ रहा।

शक के आधार पर सारी नकदी और युवक को आयकर विभाग के हवाले कर दिया गया। आयकर अधिकारी रंजीत कुमार की टीम उसे लेकर वाराणसी रवाना हो गई। फिलहाल जांच में यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं ये पैसे हवाला या बिहार चुनाव से जुड़े फंड तो नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हवाला और चुनावी फंडिंग दोनों ही एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस ने नोटों की तस्वीरें खींचकर सील किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire