Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
MP Weather : मध्य प्रदेश में नवंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, भोपाल-इंदौर ने शिमला और मसूरी को पीछे छोड़ा, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
MP Weather : भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने में असामान्य रूप से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल और इंदौर में तापमान शिमला और मसूरी से भी कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल में तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather : मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव है, जिसके कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, और ठंड का असर मध्य प्रदेश तक पहुंचा है। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से करीब 2.5 डिग्री कम दर्ज किया गया।
MP Weather : असामान्य ठंड का असर प्रदेश के शहरों पर भी पड़ा है। भोपाल में तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शिमला में रात का तापमान 8.8 डिग्री और मसूरी में 8.6 डिग्री था। इस तरह राजधानी और प्रमुख शहरों ने पहाड़ी क्षेत्रों को भी पीछे छोड़ दिया।
MP Weather : प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। शहडोल के कल्याणपुर में 7.2 डिग्री, राजगढ़ में 7.6 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 8.4, उमरिया में 8.5 और बैतूल में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। बालाघाट के मलाजखंड और रीवा में 9.1, छतरपुर के नौगांव में 9.5 और छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
MP Weather : आज मंगलवार को भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर का असर रहेगा। वहीं छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शहडोल, शाजापुर, बैतूल, सीहोर, मंडला, रीवा, देवास, मैहर और मऊगंज में भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बालाघाट सहित अन्य जिलों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नई दिल्ली में शुरू हुआ ‘मध्यप्रदेश उत्सव’, सीएम डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली किया शुभारंभ
- 2. IND vs SA Security Breach in Raipur: रायपुर में सुरक्षा में सेंध, मैच के बीच विराट कोहली के करीब पहुंचा फैन; छुए पैर
- 3. CG News : एंटी पोचिंग टीम को मिली बड़ी सफलता, जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- 4. India-Russia: भारत-रूस के रक्षा मंत्री आज करेंगे मुलाकात, S-400 और S-500 पर चर्चा संभव, बैठकें पर दुनियाभर की नजरें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

