Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव, अलग-अलग पालियों में होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एग्जाम

UP Board Exam 2026 : यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के शेड्यूल में बदलाव, अलग-अलग पालियों में होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का एग्जाम
X

UP Board Exam 2026 : प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया है। पहले टाइम टेबल के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होनी थी। लेकिन परिषद ने अब इसे संशोधित कर दो अलग-अलग पालियों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

UP Board Exam 2026 : संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली 2:00 से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी परीक्षा होगी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की संस्कृत परीक्षा 12 मार्च 2026 को दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी।

UP Board Exam 2026 : बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि 45 लाख से अधिक छात्रों की एक ही समय में परीक्षा कराने से न केवल परीक्षा केंद्रों पर दबाव बढ़ रहा था, बल्कि प्रशासनिक दृष्टि से भी यह चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में समय में बदलाव करना आवश्यक था।

UP Board Exam 2026 : परिषद ने सभी छात्रों और स्कूलों से अपील की है कि वे नए टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी और परीक्षा केंद्र की जानकारी सुनिश्चित करें। यह बदलाव छात्रों की सुविधा और परीक्षा संचालन की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire