Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs SA 1st Test: कल से कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टेस्ट, लंबे समय बाद पंत की होगी वापसी, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग जानें सब कुछ बस एक क्लिक में

Vpb
IND vs SA 1st Test: कल से कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टेस्ट, लंबे समय बाद पंत की होगी वापसी, पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग जानें सब कुछ बस एक क्लिक में
X

IND vs SA 1st Test: कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी शुक्रवार से ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शुरू होगा। सुबह 9 बजे टॉस और 9:30 बजे खेल शुरू होगा। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के सामने कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी।


IND vs SA 1st Test: पंत की वापसी, जुरेल की भूमिका अहम

लंबे अंतराल के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी हो रही है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कीपिंग पर सभी की नजरें होंगी। वहीं ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन में कहां फिट होंगे, यह भी रोचक रहेगा। नितीश कुमार रेड्डी को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। अब सवाल यह है कि भारत कितने तेज गेंदबाज और कितने स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरेगा।

IND vs SA 1st Test: बावुमा लौटे, ब्रेविस बाहर

दक्षिण अफ्रीका को कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी से बल मिलेगा। सितंबर में इंग्लैंड में लगी पिंडली की चोट के कारण वह पाकिस्तान सीरीज से चूके थे। पिछले हफ्ते बेंगलुरु में अनौपचारिक टेस्ट में उन्होंने वापसी की। डेवाल्ड ब्रेविस की जगह बावुमा को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने पाकिस्तान में दो टेस्ट में सिर्फ 46 रन बनाए।


IND vs SA 1st Test: 6 साल बाद ईडन में टेस्ट

ईडन गार्डन्स में 6 वर्ष बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। आखिरी टेस्ट 2019 में भारत-बांग्लादेश डे-नाइट मुकाबला था, जिसमें भारत ने पारी से जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने यहां 2010 में आखिरी टेस्ट खेला था, जहां उसे पारी से हार मिली थी।


IND vs SA 1st Test: पिच और मौसम

काली मिट्टी की पिच पहले दो दिन तेज गेंदबाजों को मदद दे सकती है, लेकिन बाद में स्पिनर हावी होंगे। कोलकाता में अब तक 42 टेस्ट में 20 ड्रॉ रहे हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 12, बाद में खेलने वाली ने 10 मैच जीते। मौसम साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं। तापमान 28-31 डिग्री सेल्सियस रहेगा, धूप खिली रहेगी।


IND vs SA 1st Test: कहां देखें मैच?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित होगा, जबकि दर्शक जियो हॉटस्टार ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

IND vs SA 1st Test: दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन माक्ररम, टोनी डि जोर्जी, कोर्बिन बॉश, वियान मूल्डर, मार्को यान्सन, केशव महाराज, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, सेनुरान मुथुस्वामी , कैगिसो रबाडा, साइमन हार्मर, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire