Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ को 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में मिलेंगे तीन सम्मान, CM विष्णु देव साय ने दी बधाई
CG News : रायपुर। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जिसमें छत्तीसगढ़ को तीन विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चुना गया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने विजेताओं की घोषणा की। राज्य के राजनांदगांव जिले को पूर्वी जोन में सर्वश्रेष्ठ जिला, कांकेर जिले की डूमरपानी ग्राम पंचायत को श्रेष्ठ ग्राम पंचायत श्रेणी में तीसरा स्थान और रायपुर के कृष्णा पब्लिक स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
CG News : पुरस्कार वितरण समारोह 18 नवंबर 2025 को प्रातः 11:30 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगी।
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को मिले तीन राष्ट्रीय जल पुरस्कारों पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सतत जल संरक्षण और जनसहभागिता आधारित प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘जल समृद्ध भारत’ दृष्टिकोण को साकार करने में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने राजनांदगांव, कांकेर और रायपुर के इन उदाहरणों को समाज, प्रशासन और संस्थानों के संयुक्त प्रयासों का मॉडल बताया।
CG News : राष्ट्रीय जल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। इसका उद्देश्य लोगों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाएँ अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अब तक पाँच संस्करण आयोजित हो चुके हैं। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में यह पुरस्कार नहीं दिए जा सके।
CG News : वर्ष 2024 के लिए 751 आवेदनों में से निर्णायक समिति द्वारा 46 विजेताओं का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा जमीनी स्तर पर जाँच और मूल्यांकन किया गया। इन पुरस्कारों के माध्यम से सरकार देशभर के नागरिकों और संस्थानों को जल संरक्षण और प्रबंधन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Imran Khan Health Update: इमरान खान जिंदा हैं, जेल में मिली बहन, तबीयत ठीक है, लेकिन..., बताया जेल में कैसा है पूर्व पीएम का हाल
- 2. CG News : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- 52 बेटियों के गोल्ड मेडल बदलते भारत की तस्वीर
- 3. CG Naxal Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 1 करोड़ 30 लाख के 18 इनामी नक्सली किए ढेर, AK-47, LMG 303 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
- 4. MP Accident : सागर-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, एक घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

