Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
UP News : जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी लखनऊ पहुंची, योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत
UP News : लखनऊ। तमिलनाडु में आयोजित होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी बुधवार को भारत भ्रमण के अपने एक पड़ाव पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंची। राजधानी में इसका भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, बेल्जियम, जापान, स्पेन, न्यूजीलैंड, चिली, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कुल 24 टीम हिस्सा लेंगी।
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में इस ट्रॉफी का स्वागत करना उनके और प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का हॉकी में योगदान अविस्मरणीय रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मेज़र ध्यानचंद को याद करते हुए बताया कि मेरठ में उनका नामांकन खेल विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने तीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे।
UP News : योगी आदित्यनाथ ने हॉकी के महान खिलाड़ियों का भी स्मरण किया। उन्होंने केडी सिंह बाबू की स्मृति को जीवित रखने के लिए बाराबंकी में उनके निवास को संग्रहालय में परिवर्तित किए जाने की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने पद्म पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों जैसे मोहम्मद शाहिद, अशोक कुमार, रवींद्र पाल, सैयद अली, डॉ. आरपी सिंह, सुजीत कुमार, अब्दुल अजीज, सुबोध खांडेकर, रजनीश मिश्र, मोहम्मद शकील, देवेश चौहान, एमपी सिंह, जगवीर सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह, ललित उपाध्याय, दानिश मुतजबा, राजकुमार पाल, प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, पुष्पा श्रीवास्तव, प्रीति दुबे का योगदान भी याद किया।
UP News : मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राजकुमार पाल, उत्तम सिंह, विष्णुकांत सिंह, मुमताज, साक्षी, ज्योति, पूर्णिमा आदि पुरुष और महिला सीनियर-जूनियर टीम में चयनित होकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे हॉकी और खिलाड़ियों के प्रति उत्साह बनाए रखें और इस खेल को और ऊँचाई पर पहुँचाने में सहयोग दें।
UP News : इस भव्य स्वागत समारोह में ट्रॉफी का प्रदर्शन, खिलाड़ियों और फैंस का उत्साह, और हॉकी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। उत्तर प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा दिया जाए और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित किया जाए।
Related Posts
More News:
- 1. Singhania Buildcon: हर्षित लैंडमार्क में 3 और 4 बीएचके प्रीमियम फ्लैट, किफायती दाम, न्यूनतम डॉक्यूमेंटेशन के साथ खरीदने का मौका
- 2. Swaraj Kaushal Passes Away: पूर्व राज्यपाल और सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन, 73 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
- 3. Dhami Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक में 19 प्रस्तावों को मंजूरी, छोटे अपराधों में अब जेल नहीं केवल जुर्माना, कई क्षेत्रों में लिए गए अहम फैसले
- 4. MP News : जंगल में मिली महिला की लाश और कुछ दूरी पर 5 माह का भ्रुण, हत्या की आशंका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

