Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : न्यायालय में पुलिस की आंखों में धूल झोंककर आरोपी फरार, तलाश में जुटी टीम
आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

CG News : सक्ती। जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जांजगीर न्यायालय परिसर से आरोपी उमाशंकर साहू फरार हो गया। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि मंगलवार को पुलिस आरोपी को सामान्य पेशी के लिए जांजगीर न्यायालय लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर भागने का मौका पा लिया और फरार हो गया।
आरोपी को न्यायालय तक हवलदार कृष्ण कुमार तिवारी और प्रधान आरक्षक जगत लेकर गए थे। फरारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की जा रही है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


