Create your Account
CG Winter Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, दुर्ग में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, अंबिकापुर में 7.7°C तक लुढ़का पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
CG Winter Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने इस बार समय से पहले दस्तक दे दी है। दुर्ग जिले में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में नवंबर महीने का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान औसत से 7.8 डिग्री कम रहा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
CG Winter Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाओं का लगातार आगमन जारी है, जिसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। अगले तीन दिनों में रात का तापमान और 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। अंबिकापुर में बुधवार को पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है, जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
CG Winter Update: मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों जैसे जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 17 नवंबर के बाद ठंड में हल्की राहत मिलने की संभावना है।
CG Winter Update: राजधानी में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की धूप निकलेगी, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं गलन बढ़ा देंगी। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 4. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

