UP News : नशीली दवाओं का बड़ा खुलासा, 5 फर्मों में छापामार कार्रवाई, 7.5 करोड़ की दवा जब्त, 5 गोदाम सील
UP News : लखनऊ। शहर में नशीली और एक्सपायरी दवाओं के काले कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने लखनऊ में स्थित 5 फर्मों में छापामार कार्रवाई की, जिसमें 7.5 करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की गईं और 5 गोदामों को सील किया गया। इस कार्रवाई में अग्रवाल ब्रदर्स नामक फर्म का काला कारोबार उजागर हुआ, जो कई सालों से नशीले सिरप और ट्रामाडोल जैसी दवाओं के अवैध व्यापार में संलिप्त थी।
UP News : जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि फर्म के मालिक विनोद अग्रवाल, उनके बेटे शिवम अग्रवाल और बेटे के दोस्त अनमोल गुप्ता इस कारोबार में शामिल थे। शिवम अग्रवाल की फर्म मेडिसिना और अनमोल गुप्ता की फर्म वेदांश के जरिए नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। विनोद अग्रवाल ने हिमाचल की एक लेबोरेटरी से नशीली सिरप मंगवाई थी।
UP News : जांच टीम ने फर्मों से वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन फर्म के मालिक इन्हें पेश नहीं कर सके। जब्त दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

