Create your Account
MP News : लाडली बहनों के खातों में 30वीं किस्त ट्रांसफर, अब हर महीने मिलेंगे 1500, सिवनी में CM मोहन यादव ने दी कई सौगातें
MP News : सिवनी : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के एक दिवसीय दौरे के दौरान लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए। इस अवसर पर सीएम ने घोषणा की कि अब योजना के तहत पात्र बहनों को हर महीने 1500 रुपये की राशि मिलेगी, जो पहले 1250 रुपये थी। इस बढ़ोतरी से राज्य की करीब 1.3 करोड़ महिलाओं को सीधा लाभ होगा। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने तालियां बजाकर सीएम का स्वागत किया।
MP News : सीएम यादव ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार डंके की चोट पर धान और गेहूं की MSP पर खरीदी जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि पहले भी धान पर बोनस दिया गया था और आगे भी किसान हित में कदम उठाए जाएंगे। नक्सलवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम ने कहा, "जो नक्सली आत्मसमर्पण नीति नहीं अपनाएंगे, उनका लाल सलाम अब अंतिम सलाम होगा।" उन्होंने सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि राज्य में शांति और विकास की राह पर कोई बाधा नहीं आएगी।
MP News : इसके अलावा, सीएम ने सिवनी में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें सड़क, स्कूल, अस्पताल और जल आपूर्ति योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और राज्य को विकसित बनाने में सहयोग करें। दौरे के दौरान जिला प्रशासन ने सीएम को आदिवासी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी दिखाए। यह दौरा सिवनी के लिए विकास की नई दिशा का संकेत देता है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
- 2. Raipur City News : खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सिर पर गहरा जख्म और जहर मिलने से फैली सनसनी
- 3. Odisha Train Accident : ओडिशा में ट्रेन हादसा: चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, देखें VIDEO
- 4. CGPSC Prelims Exam 2025: 22 फरवरी को प्रदेश के सभी 33 जिलों में 265 पदों के लिए होगी प्रीलिम्स परीक्षा, नोट कर लें ड्रेस कोड नहीं तो होगी नो एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

