Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Weather Update: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचा, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर

CG Weather Update: अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंचा, उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर
X

CG Weather Update: रायपुर/अंबिकापुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 1-2°C की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर की स्थिति बन रही है।

CG Weather Update: सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है, जबकि दिन में मौसम सामान्य और शुष्क बना हुआ है। पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार पेंड्रा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

CG Weather Update: सर्द हवाओं और बढ़ते कोहरे के कारण इलाके में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.2°C जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 08.2°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire