Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : मोहन कैबिनेट बैठक के अहम फैसले, लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, किसानों को सौगात...
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए लाडली बहना योजना की राशि में वृद्धि कर दी है। पहले 1200 रुपये प्रति माह दिए जा रहे थे, अब यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी जिले से योजना की अगली किस्त को सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक की शुरुआत मंत्रालय में 'वंदे मातरम' के सामूहिक गान से हुई। सीएम ने सबसे पहले विश्व विज्ञान दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। बैठक में लाडली बहना योजना के अलावा कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े हैं।
MP News : कैबिनेट के प्रमुख निर्णय
ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना: खंडवा जिले में आचार्य शंकर संग्रहालय 'अद्वैत लोक' के निर्माण की पुनरीक्षित लागत 2424.369 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई। परियोजना में 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य प्रतिमा भी तैयार की जा रही है।
भगवान बिरसा मुंडा जयंती: 15 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और आलीराजपुर में आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर से लाइव जुड़ेंगे। सभी जिलों में जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
भावांतर योजना: सोयाबीन का मॉडल रेट 4036 रुपये प्रति क्विंटल घोषित। 13 नवंबर को देवास से सीएम 1.32 लाख किसानों को 300 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।
बिजली बिल समाधान योजना: उपभोक्ता 30 दिसंबर तक बिलों में विसंगतियां सुधार सकते हैं।
नया सिविल न्यायालय: खंडवा जिले के मान्धाता क्षेत्र में स्थापित होगा।
रेस्को सोलर योजना: सभी शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगाई जाएगी।
महिला क्रिकेटर को सम्मान: सीएम ने क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
सरकार के इन फैसलों से महिलाओं, किसानों, जनजातीय समुदाय और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। लाडली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि से लाखों बहनों को आर्थिक सहारा मिलेगा, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक उत्थान में योगदान देगा।
Related Posts
More News:
- 1. Air India: फुकेट एयरपोर्ट पर एअर इंडिया एक्सप्रेस की हार्ड लैंडिंग, 140 लोग थे सवार, परिचालन बाधित
- 2. Raipur City News : नगर निगम मुख्यालय में दिव्यांगों के रैंप जाने वाले रास्ते पर रोड़ा बने अपर आयुक्त
- 3. Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
- 4. PM Modi: 'सैन्य संघर्ष समाधान नहीं', प्रधानमंत्री मोदी ने की रूस-यूक्रेन और ईरान जंग रोकने की अपील, बोले - बातचीत से समाधान निकाले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

