Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP News : रीवा से नई दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा का CM डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअल शुभारंभ

MP News : रीवा से नई दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा का CM डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअल शुभारंभ
X

MP News : भोपाल/रीवा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को रीवा से नई दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोपाल से वर्चुअली कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

MP News : सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “कभी विंध्य क्षेत्र में रेल भी कल्पना मात्र थी, आज हवाई जहाज से यात्रा संभव है। रीवा से नई दिल्ली की उड़ान योजना देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।”

MP News : डॉ. मोहन यादव ने बताया कि यह नई विमान सेवा मध्यप्रदेश को एविएशन क्षेत्र में अग्रणी स्थिति में लाएगी। इसके माध्यम से बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, खजुराहो, अमरकंटक, चित्रकूट और माँ शारद धाम जैसी प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और राज्य में पर्यटन को नई गति मिलेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire