Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई लहर, जशपुर में बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग ने प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है, जिससे क्षेत्र की बुनियादी ढांचा और जनता की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा।
CG News : वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस मार्ग के बनने से सीमावर्ती गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी आएगी।
CG News : विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना से किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
CG News : कुनकुरी में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए वित्त विभाग ने नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। यह परियोजना आदिवासी अंचल के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर प्रदान करेगी और स्थानीय नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
CG News : साथ ही, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इससे सिंचाई और जल प्रबंधन में क्षेत्र को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और जल संसाधनों का प्रभावी उपयोग संभव होगा।
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन परियोजनाओं को राज्य में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. Friday Horoscope: इन राशियों पर रहेगी मां वैभव लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 3. Social Media Bans For Children: कर्नाटक के बाद अब इस राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन
- 4. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

