Breaking News
CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Create your Account
Bihar Chunav Voting LIVE: बिहार चुनाव के दूसरे चरण में एक बजे तक 47.62 फीसदी वोटिंग, पहले चरण का रिकार्ड ब्रेक
- Pradeep Sharma
- 11 Nov, 2025
पटना। Bihar Chunav Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में बंपर वोटिंग जारी है। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मतदाताओं की तेजी ने पहले चरण का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है।
पटना। Bihar Chunav Voting Live: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में बंपर वोटिंग जारी है। बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में मतदाताओं की तेजी ने पहले चरण का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। दूसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 47.62 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। पहले चरण में एक बजे तक यह आंकड़ा 42.31 प्रतिशत था।
दूसरे चरण में राज्य के 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी विधानसभाओं में कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां तकरीबन 3.5 करोड़ मतदाता, करीब 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने वाले हैं।
Bihar Chunav Voting Live: दूसरे चरण में इन जिलों में वोटिंग
दूसरे चरण में बिहार के जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें- पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास जिला शामिल है।

Bihar Chunav Voting Live: दांव पर होगी किन दिग्गजों की साख
दूसरे चरण में जिन मौजूदा मंत्रियों की साख दांव पर है। उनमें- सुपौल से बिजेंद्र प्रसाद यादव, चकाई से सुमित कुमार सिंह, अमरपुर से जयंत राज, झंझारपुर से नीतीश मिश्र, छातापुर से नीरज कुमार सिंह बबलू, धमदाहा से लेशी सिंह, बेतिया से रेणु देवी, हरसिद्धि से कृष्णनंदन पासवान और चैनपुर से जमा खान शामिल हैं।
Bihar Chunav Voting Live: दूसरी तरफ महागठबंधन के बड़े चेहरों की बात करें तो इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, राजद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, कटिहार के कदवा से कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम की साख भी दांव पर लगी है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup Super-8 match: टेबल टॉपर बनी साउथ अफ्रीका, सेमीफाइनल मुकाबले में इस टीम से होगी टक्कर
- 2. MP Crime : नर्मदापुरम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग या सुसाइड? पुलिस जांच में जुटी
- 3. West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
- 4. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

