Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : तहसीलदारों पर हमला करने वाले चार हमलावर गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस अन्य फरार हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

CG News : तहसीलदारों पर हमला करने वाले चार हमलावर गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी अधिकारियों पर हुए हमले से प्रशासनिक अमला सकते में है। आदर्श नगर बस्ती में बीती रात दो तहसीलदारों की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु आदर्श नगर स्थित एक सैलून में पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब दोनों तहसीलदार बीच-बचाव करने पहुंचे, तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना में दोनों अधिकारियों को सिर और शरीर पर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी शामिल हैं।

मुख्य आरोपी हितेश को आदतन अपराधी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार हमलावरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire