Breaking News
MP News : उड़ान भरते ही लड़खड़ाने लगा सीएम डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला NRI पकड़ा गया, हिट एंड रन केस में बड़ी कार्रवाई
Fauja Singh: जालंधर: पंजाब पुलिस ने दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह की हिट-एंड-रन हादसे में मौत के मामले में एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की फॉर्च्यूनर एसयूवी भी बरामद कर ली है। ढिल्लों को मंगलवार देर रात करतारपुर गांव से हिरासत में लिया गया और भोगपुर थाने में पूछताछ जारी है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की सूची तैयार कर जांच शुरू की थी। मंगलवार शाम एक फॉर्च्यूनर एसयूवी की पहचान हुई, जो कपूरथला के वरिंदर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी। पूछताछ में वरिंदर ने बताया कि उसने दो साल पहले यह गाड़ी ढिल्लों को बेची थी, जो हाल ही में कनाडा से लौटा था। ढिल्लों ने हादसे के बाद जालंधर छोड़कर अपने पैतृक गांव करतारपुर में शरण ली थी। उसने कथित तौर पर हादसे में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
एसएसपी ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 114 वर्षीय फौजा सिंह, जो ब्यास गांव के निवासी थे, मंगलवार दोपहर टहलते समय जालंधर-पठानकोट मार्ग पर एक वाहन की चपेट में आ गए। श्रीमंत अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आधी रात 800 ग्रामीणों का मक्का प्लांट पर धावा, कार-ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात
- 2. T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की धमाकेदार शुरुआत, अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, टिम सीफर्ट का तूफानी अर्धशतक
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत
- 4. Raipur City News : कमिश्नरेट का कड़ा एक्शन, VIP रोड पर देर रात खुला ‘क्लब मिथ्या’, मैनेजर गिरफ्तार, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

