Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: हरियाणा में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: हरियाणा में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत
X

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: सफीदों। हरियाणा के सफीदों क्षेत्र में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: फैक्टरी में करीब 30 मजदूर कर रहे थे काम

बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्टरी में लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों का आरोप है कि घटना के समय फैक्टरी के बाहर की ओर ताला लगा हुआ था, जिससे कई लोग समय पर बाहर नहीं निकल पाए और गंभीर रूप से झुलस गए।

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को एंबुलेंस की मदद से जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया। पहली एंबुलेंस से रानी (45) पत्नी अनिल कुमार, जगबीर (40) पुत्र चंद्रभान और पवन कुमार (30) पुत्र बालवीर को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा कश्मीरी (39) पत्नी लाभ सिंह, कमलेश (54) पत्नी रमेश और बिमला (60) पत्नी सत कुमार को भी झुलसी हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर घायलों को पानीपत सिविल अस्पताल भी भेजा गया है।

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: पांच महिलाओं की मौत, एक की पहचान बाकी

हादसे में झुलसी 16 महिलाओं और 2 पुरुषों को बाहर निकाला गया, जिनमें से पांच महिलाओं की मौत हो चुकी है। मृतकों में पूजा (वार्ड नंबर 13, सफीदों), उषा पत्नी जगदीश (आदर्श कॉलोनी), पिंकी पत्नी बाबू (सिंघपुरा) और गुड्डी (सफीदों) शामिल हैं, जबकि एक महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Massive fire at Holi colour factory in Haryana: परिजनों का विरोध, प्रशासन ने दिया आश्वासन

घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने सफीदों में सड़क जाम करने की चेतावनी दी। इसके बाद जिला उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire