Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP News : स्कूल में छात्राओं से मसाज कराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही प्रधानाध्यापिका निलंबित

UP News : स्कूल में छात्राओं से मसाज कराना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही प्रधानाध्यापिका निलंबित
X

UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के एक प्राथमिक विद्यालय से सामने आया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल की प्रधानाध्यापिका छात्रा से फुट मसाज कराते हुए दिखाई दे रही हैं। यह घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

UP News : 21 सेकंड का वीडियो बना चर्चा का विषय

जानकारी के मुताबिक यह मामला नया बाजार इलाके के एक प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे करीब 21 सेकंड के वीडियो में प्रधानाध्यापिका मधु राय कक्षा के अंदर फर्श पर बिछी चटाई पर लेटी नजर आती हैं। इस दौरान एक छात्रा उनके पैरों की मालिश कर रही है, जबकि वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती दिखाई देती हैं। पढ़ाई के समय इस तरह की गतिविधि का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

UP News : जांच के बाद हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बी.के. शर्मा ने तुरंत जांच के आदेश दिए। नगर शिक्षाधिकारी अतुलदत्त तिवारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने संबंधित स्कूल का दौरा किया और छात्राओं से बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट में वीडियो की पुष्टि होने के बाद प्रधानाध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।




UP News : आगे भी हो सकती है सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करें और इस तरह की घटनाओं से बचें।

UP News : ग्रामीणों ने भी लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं है जब छात्राओं से इस तरह का काम कराया गया हो। उनका कहना है कि लंबे समय से बच्चों को पढ़ाई के बजाय अन्य कामों में उलझाया जाता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire