Create your Account
Dhanush howitzers: स्वदेशी धनुष हॉवित्जर के 300 तोपों का ऑर्डर देगी सेना, 15 नई तोपखाना रेजिमेंट बनाने की तैयारी
Dhanush howitzers: नई दिल्ली। भारतीय सेना अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 300 स्वदेशी धनुष होवित्जर तोपों की खरीद के लिए ऑर्डर देने जा रही है। इन तोपों का इस्तेमाल सेना में 15 नई तोपखाना रेजिमेंट खड़ी करने के लिए किया जाएगा। ये तोपों के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर होगा। इन तोपों का निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किया जा रहा है, जो 1980 के दशक में खरीदी गई बोफोर्स तोपों की तकनीक के हस्तांतरण पर आधारित हैं। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि तोप के ऑर्डर जल्द दिए जाएंगे। रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक में इसकी मंजूरी मिलने की संभावना है। 155 मिमी 45-कैलिबर वाली ये तोपें पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी हैं।
Dhanush howitzers: कुछ साल पहले 114 तोपों का ऑर्डर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार धनुष तोपों की लगभग चार रेजिमेंट पहले से ही सेना का हिस्सा बन चुकी हैं और दो और रेजिमेंट जल्द ही शामिल होने वाली हैं। धनुष का डिजाइन पूरी तरह से 1980 के दशक की बोफोर्स होवित्जर पर आधारित है। धनुष तोप 155 मिमी के गोले दागती है और बाई-मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम से लैस कर इसकी मारक क्षमता बढ़ाई जाती है। इस तोप ने जून 2018 में पोखरण में अपना परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया था।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs MI IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, मुंबई ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
- 2. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 3. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

