Breaking News
Create your Account
LG Kavinder Gupta Resign: लद्दाख के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता का इस्तीफा, सियासी हलचल तेज
LG Kavinder Gupta Resign: नई दिल्ली: लद्दाख के उपराज्यपाल कविन्द्र गुप्ता (Kavinder Gupta) ने पद संभालने के करीब नौ महीने बाद ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 18 जुलाई 2025 को शपथ ली थी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल बने थे। इससे पहले वे जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपमुख्यमंत्री, विधानसभा स्पीकर और जम्मू के मेयर भी रह चुके हैं। उनसे पहले बी. डी. मिश्रा (B. D. Mishra) के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
LG Kavinder Gupta Resign: इसी बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस (C. V. Ananda Bose) ने भी गुरुवार शाम नई दिल्ली में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें 17 नवंबर 2022 को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बोस ने कहा कि वह करीब साढ़े तीन साल तक इस पद पर रहे और अब उनके लिए इतना ही काफी है।
LG Kavinder Gupta Resign: दोनों नेताओं ने अपने इस्तीफे के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बताया कि बोस के इस्तीफे के बाद आर. एन. रवि (R. N. Ravi) को बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जानकारी उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिली है।
Related Posts
More News:
- 1. ASI Suspended : वर्दी वाले गुंडे पर गिरी गाज, एसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड, दर्ज हुई FIR
- 2. CG Police Transfer : 4 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश
- 3. MI vs PBKS IPL 2026: वानखेड़े में हाई-वोल्टेज मुकाबला, पंजाब ने जीता टॉस पहले गेंजबाजी का किया फैसला, मुंबई के लिए रोहित शर्मा बाहर, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. Raipur City News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी के 8 यातायात प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

