Breaking News
:

IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: यूपी के 2 IPS अफसर रचाएंगे शादी: वायरल हुआ अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई का वेडिंग कार्ड, यहां लेंगे 7 फेरे

IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage

IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। बरेली की एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई (केके बिश्नोई) की शादी 28 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगी। इस रॉयल वेडिंग का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस व प्रशासनिक हलकों में भी यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।


IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: दो राज्यों की परंपराओं का होगा संगम

यह विवाह सिर्फ दो अधिकारियों का नहीं बल्कि दो अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक परंपराओं का भी मिलन माना जा रहा है। एक ओर राजस्थान के बिश्नोई परिवार की परंपराएं होंगी तो दूसरी ओर प्रयागराज की सांस्कृतिक झलक इस समारोह में देखने को मिलेगी। दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद रिश्ते की बात आगे बढ़ी और सहमति बनने के बाद शादी तय कर दी गई।


IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: साल 2023 में हुई थी मुलाकात

बता दें कि एसपी केके बिश्नोई औरअंशिका वर्मा की मुलाकात साल 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। उस समय केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे और वहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थी। शुरूआत में दोनों की जान पहचान हुई जो समय के साथ दोस्ती में बदल गई। बाद में दोनों को एक दूसरे से प्यार पड़ गए।


IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: तीन दिन तक चलेंगे शादी के समारोह

अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी के कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे। शादी से पहले महिला संगीत का आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को बाड़मेर स्थित कृष्ण निवास में बारात पहुंचेगी और मुख्य विवाह समारोह होगा। 29 मार्च की सुबह विदाई की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद 30 मार्च को जोधपुर के एक रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस समारोह में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राजनेता और दोनों परिवारों के खास मेहमान शामिल हो सकते हैं।


IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: आईपीएस केके बिश्नोई के बारे में

कृष्ण कुमार बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं और वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं। अपनी सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक फैसलों के कारण वह पुलिस विभाग में काफी चर्चित रहे हैं। संभल में तैनाती के दौरान एक मस्जिद से जुड़े मामले को लेकर भी वे चर्चा में आए थे। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में भी गिना जाता है।




IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और बिना किसी कोचिंग के अपने दम पर यूपीएससी परीक्षा पास की। वह पहले गोरखपुर में एएसपी के रूप में कार्य कर चुकी हैं। सितंबर 2024 में उनकी पोस्टिंग बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर हुई थी। बरेली में उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दिया है।


IPS Anshika Verma-KK Bishnoi Marriage: महिला सशक्तिकरण के लिए मिला सम्मान

अंशिका वर्मा को उनकी सक्रिय कार्यशैली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए भी सराहा गया है। मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें “वुमेन आइकन अवार्ड” से सम्मानित किया गया था।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us