Create your Account
Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
Mosque Wall Collapsed: जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नमाज के समय मस्जिद की एक दीवार अचानक गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब 19 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें तुरंत राहत और बचाव कार्य चलाकर बाहर निकाला गया।
Mosque Wall Collapsed: नमाज के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह घटना भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। उस समय जुमे की नमाज चल रही थी और मस्जिद में लगभग 1000 लोग मौजूद थे। अचानक मस्जिद की एक दीवार गिरने से कई लोग उसके मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
Mosque Wall Collapsed: सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
राहत-बचाव दल ने मलबे में दबे सभी 19 लोगों को बाहर निकालकर कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए SMS अस्पताल रेफर किया गया है।
Mosque Wall Collapsed: दीवार कमजोर होने की आशंका
घटना को लेकर एडिशनल DCP नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि नमाज के दौरान अचानक मस्जिद की एक दीवार गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग दब गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दीवार सिंगल ईंट की बनी हुई थी और काफी कमजोर थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
Mosque Wall Collapsed: बच्चों के भागने से बढ़ा दबाव
मस्जिद कमेटी के अनुसार हादसे से पहले मस्जिद की दीवार के ऊपर कुछ बच्चे खेल रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। अचानक उनके भागने से दीवार पर अतिरिक्त दबाव पड़ गया, जिसके कारण वह भरभराकर गिर गई। जिस स्थान पर दीवार गिरी, वहां आमतौर पर लोग चप्पल उतारते हैं। नमाज खत्म होने के बाद जब लोग बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया।
Mosque Wall Collapsed: जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक अमीन कागजी, विधायक हाकम अली और असरार कुरैशी विधानसभा से सीधे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
Mosque Wall Collapsed: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसे का मंजर
हादसे में घायल शमशेर ने बताया कि नमाज पढ़कर लोग बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक गेट के पास ऊपर से दीवार गिर गई। इससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए और मौके पर अफरातफरी मच गई।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
- 2. IMD Digital Weather System India: स्वदेशी डिजिटल मौसम सिस्टम लॉन्च, मौसम पूर्वानुमान की मिलेगी और सटीक जानकारी
- 3. India Navy Middle East conflict: मिडिल ईस्ट में महाजंग के बीच ओमान की खाड़ी में भारत ने उतारी वारशिप, आईएनएस सूरत तैनात, अलर्ट मोड में इंडियन नेवी
- 4. KKR का नया रिप्लेसमेंट, आकाश दीप की जगह इस तेज गेंदबाज की स्क्वाड में एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

