Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के

CG Naxalite surrender: रायपुर। नक्सली आंदोलन को खत्म करने में शनिवार को तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आज शाम तेलंगाना में बड़ी संख्या में माओवादी

CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर आज करेंगे सरेंडर, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
X

CG Naxalite surrender: रायपुर। नक्सली आंदोलन को खत्म करने में शनिवार को तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आज शाम तेलंगाना में बड़ी संख्या में माओवादी कैडर सरेंडर करने जा रहे हैं। सरेंडर करने वाले ज्यादातर माओवादी कैडर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे।

CG Naxalite surrender: मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुल 124 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण करेंगे, जिनमें संगठन के कई अहम सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

CG Naxalite surrender: कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। शाम करीब 4 बजे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी मीडिया को संबोधित करेंगे, जिसमें सरेंडर करने वाले माओवादियों और सरकार की नक्सल नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire