Create your Account
CG Weather : छत्तीसगढ़ में तेज होने लगी गर्मी, रायपुर में 38°C के करीब पहुंचा तापमान, शुष्क मौसम जारी
CG Weather : रायपुर। मार्च की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में दिनभर मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 24 प्रतिशत रही, जबकि औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आसमान साफ रहने के कारण दिन में गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया।
प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.0°C, पेंड्रा रोड में 33.5°C, अंबिकापुर में 31.5°C, जगदलपुर में 33.9°C और दुर्ग में 36.6°C दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान रायपुर में 37.8°C रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। 7 मार्च को रायपुर में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मार्च के साथ प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे और बढ़ेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 2. CG News : यूनिफॉर्म में रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर आरक्षक लाइन अटैच
- 3. Raipur City Crime: फर्जी सिम कार्ड व साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
- 4. Raja Shivaji : राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, रितेश देशमुख बने छत्रपति शिवाजी महाराज; संजय दत्त-विद्या बालन की दिखी झलक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

