Breaking News
:

Arjun-Saaniya Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी

Arjun-Saaniya Wedding

Arjun-Saaniya Wedding: मुंबई। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ मुंबई में भव्य समारोह में शादी रचा ली। इस हाई-प्रोफाइल शादी में परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट, बॉलीवुड तथा राजनीति से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वरमाला के दौरान अर्जुन तेंदुलकर अपनी पत्नी को गले लगाते नजर आ रहे हैं।


Arjun-Saaniya Wedding: परिवार और मेहमानों की मौजूदगी में संपन्न हुई शादी

शादी समारोह के दौरान सचिन तेंदुलकर बेहद खुश नजर आए। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी मौजूद रहे। मेहमानों में एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शामिल हुए। इसके अलावा रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने भी समारोह में शिरकत की। बॉलीवुड से शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान भी इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने नवविवाहित जोड़े को हाथ से लिखी चिट्ठी भेजकर शुभकामनाएं दीं।


Arjun-Saaniya Wedding: सारा तेंदुलकर के डांस का वीडियो वायरल

शादी के दौरान आयोजित संगीत समारोह में अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने भी डांस परफॉर्मेंस दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस समारोह में परिवार और दोस्तों ने मिलकर जश्न मनाया।


Arjun-Saaniya Wedding: कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध घई परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं। सानिया एक वेटेरिनरी टेक्नीशियन के रूप में काम करती हैं और मुंबई में “मिस्टर पॉज” नाम से एक लग्जरी पेट स्पा भी चलाती हैं। वह मशहूर बिजनेसमैन रवि इकबाल घई की पोती हैं और लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीब रही हैं।


Arjun-Saaniya Wedding: 270 डिग्री के खास मंडप में हुई शादी

अर्जुन और सानिया की शादी की अधिकतर रस्में मुंबई के लग्जरी होटल The St. Regis Mumbai में आयोजित की गईं। शादी की थीम “SAAJ” रखी गई थी, जो दूल्हा-दुल्हन के नामों को मिलाकर बनाई गई थी। शादी का सबसे खास आकर्षण 270 डिग्री का खूबसूरत मंडप था, जिसे ऑफ-व्हाइट, हल्के गुलाबी और सुनहरे रंगों के साथ बेबीज ब्रीथ फूलों से सजाया गया था। इस सादगी भरे लेकिन आकर्षक सजावट ने पूरे समारोह को बेहद खास बना दिया।


Arjun-Saaniya Wedding: लाइव संगीत से भावुक हुआ माहौल

शादी के दौरान लाइव म्यूजिक का भी विशेष इंतजाम किया गया था। दुल्हन की एंट्री के समय मशहूर गायिका हर्षदीप कौर ने लाइव गाना गाया। वहीं प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने मंगलाष्टक गाकर शादी के माहौल को और भी भावुक बना दिया। शादी के बाद मेहमानों के लिए पारंपरिक महाराष्ट्रीयन शैली में “पंगत” में बैठकर भोजन की व्यवस्था की गई थी।


Arjun-Saaniya Wedding: क्या होता है मंगलाष्टक? मंगलाष्टक आठ मांगलिक श्लोकों का समूह होता है, जिन्हें हिंदू विवाह समारोह में गाया जाता है। इन संस्कृत श्लोकों के माध्यम से भगवान गणेश और अन्य देवताओं का स्मरण करते हुए नवविवाहित जोड़े के सुख, समृद्धि और बाधा-रहित जीवन की कामना की जाती है। आमतौर पर यह श्लोक वर-वधू के बीच से “अंतरपट” हटने और जयमाला से पहले गाए जाते हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us