Breaking News
Create your Account
MP News : ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ बाइकिंग टूर का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला राइडर्स को दिखाई हरी झंडी
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे महिला बाइकिंग टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में सुरक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह की पहल की जा रही है।
MP News : महिला दिवस से पहले शुरू हुआ विशेष टूर
मुख्यमंत्री ने बताया कि महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर शुरू किया गया यह बाइकिंग टूर महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से आई 25 महिला बाइकर्स हिस्सा ले रही हैं। यह टूर 7 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिभागी करीब 1400 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।
MP News : मुख्यमंत्री ने राइडर्स से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान महिला बाइक राइडर्स ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। साथ ही मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों को सोशल मीडिया पर बढ़ावा देने वाले युवाओं से भी सीएम ने बातचीत की और उनके साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।
MP News : प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का करेंगी भ्रमण
इस बाइकिंग टूर के दौरान महिला राइडर्स मध्यप्रदेश के कई प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा करेंगी। यात्रा में सांची, उदयगिरि, चंदेरी, खजुराहो, कूनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली और ओरछा जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
MP News : मध्यप्रदेश की विविध संस्कृति को मिलेगा मंच
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान उसकी विविध संस्कृति और समृद्ध इतिहास में है। निमाड़ की सादगी, मालवा की जीवंतता, बुंदेलखंड की वीर गाथाएं, बघेलखंड की लोक कलाएं, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की प्राकृतिक सुंदरता पूरे देश को आकर्षित करती है।
MP News : अनुभवी महिला राइडर्स ले रही हैं हिस्सा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस टूर में शामिल सभी महिला राइडर्स काफी अनुभवी हैं और वे अपने सफर के दौरान प्रदेश की सुंदरता को देश-दुनिया तक पहुंचाएंगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान महिला राइडर्स के ठहरने और सुरक्षा सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार समेत कई अधिकारी और अतिथि भी मौजूद रहे। यह पहल प्रदेश में सुरक्षित, स्वच्छ और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 2. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 3. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. MP News : रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा, इंदौर में इंजीनियर तो नरसिंहपुर में बाबू गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

