Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

CG News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देने के लिए गंगरेल नौकायन उत्सव’ के तहत ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है।

CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
X

CG News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान देने के लिए गंगरेल नौकायन उत्सव’ के तहत ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक नौका दौड़ प्रतियोगिता 11 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 3 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी। इस आयोजन से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं पर्यटकों के लिए भी यह एक आकर्षक आयोजन साबित होगा।

CG News: कैसे कराएं पंजीयन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों का पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। प्रत्येक टीम के लिए 500 रुपए पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। टीम पंजीयन की अंतिम तिथि 9 मार्च 2026, सोमवार शाम 5 बजे तक तय की गई है। इच्छुक टीमें QR कोड के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकती हैं।

CG News: विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपए का पुरस्कार

प्रतियोगिता में विजेता टीमों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। नाव दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा नाव सजावट और पारंपरिक वेशभूषा के लिए भी 11-11 हजार रुपए के विशेष पुरस्कार रखे गए हैं, जिससे प्रतियोगिता में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा।

CG News: ये शर्तें होंगी अनिवार्य

प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार सभी प्रतिभागियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा प्रत्येक प्रतिभागी के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे और आवश्यकता पड़ने पर एक अतिरिक्त (रिजर्व) खिलाड़ी रखने की अनुमति दी गई है। सभी प्रतिभागियों के लिए समान वेशभूषा या लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire