Top
Begin typing your search above and press enter to search.

MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगलों में मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस को चौंका दिया।

MP Crime : अगरबत्ती फैक्ट्री वाली प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी संग मिलकर की पूर्व प्रेमी की हत्या
X

MP Crime : सागर। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगलों में मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस को चौंका दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश विकास की पूर्व प्रेमिका मेघा और उसके नए प्रेमी अजय यादव ने मिलकर रची थी। शुरुआत अगरबत्ती फैक्ट्री से हुई थी, जहां विकास और मेघा साथ काम करते थे और उनका प्रेम संबंध भी वहीं पनपा।

समय के साथ मेघा की नौकरी दमोह पोस्ट ऑफिस में लगी और वहां उसकी मुलाकात अजय से हुई। नया रिश्ता बनने के बाद मेघा ने विकास से दूरी बना ली, लेकिन विकास शादी के दबाव में नहीं मान रहा था। होली के दिन विकास ने मेघा को फोन कर शादी का प्रस्ताव रखा और मिलने आने की बात कही। इस पर मेघा ने अपने नए प्रेमी अजय को सब कुछ बता दिया और अजय ने अपने साथी के साथ मिलकर विकास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

साजिश के तहत विकास को जंगल में बुलाया गया और वहां चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मोबाइल और सबूत छुपाकर फरार हो गए। शुरुआत में पुलिस के पास कोई ठोस सुराग नहीं था, लेकिन फोन रिकॉर्ड और लोकेशन ट्रेसिंग ने आरोपी मेघा, अजय और उनके साथी को गिरफ्तार करने में मदद की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire