Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Raipur City News: होली पर नहीं चलेगा हुड़दंग, 3 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात, हर पल कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी खबर
- Pradeep Sharma
- 02 Mar, 2026
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली पर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में होली पर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं, जो पल-पल की जानकारी कंट्रोल रूम को भेजेंगे।
Raipur City News: रायपुर कमिश्नरेट ने शहर को तीन हिस्सों में बांटा है। किसी भी विवाद या सूचना मिलने पर 5 मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा और नियम अनुसार कार्रवाई करेगा।
Raipur City News: त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निगरानी के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये पुलिसकर्मी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर भी नजर रहेगी।
Raipur City News: शहर में 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 60 से ज्यादा चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं। यातायात विभाग के 500 जवान मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। मुख्य ध्यान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और तीन सवारी घूमने वालों पर रहेगा। पकड़े जाने पर वाहन सीधे थाने में जब्त किया जाएगा और चालक को पैदल घर जाना होगा।
Raipur City News: सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी क्राइम ब्रांच
टीम नशे के अवैध कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय विशेष टीम सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी। यह टीम शराब और अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर नजर रखेगी। अधिकारियों ने त्योहार की आड़ में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Cricketer Rashid - Nabi: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक पर भड़के अफगानी क्रिकेटर्स, राशिद-नबी बोले - 'रमजान जैसे महीने में...'
- 2. LPG Crisis: गैस को लेकर पारिवारिक कलह, पति नहीं भरवा पाया सिलिंडर… तो घर छोड़कर चली गई पत्नी
- 3. Iran-Israel War: अमेरिका की ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट, ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगी तेल सप्लाई
- 4. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयं भू बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

