Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के

CG Naxalite surrender

Vpb
CG Naxalite surrender: तेलंगाना में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 124 माओवादी कैडर ने किया सरेंडर, हथियार भी सौंपे, इनमें ज्यादातर कैडर छत्तीसगढ़ के
X

CG Naxalite surrender: हैदराबाद/रायपुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

CG Naxalite surrender: जानकारी के मुताबिक अलग-अलग स्तर के करीब 130 माओवादियों ने सरेंडर किया, जिनमें PLGA कमांडर टीम के सदस्य भी शामिल हैं। समर्पण के दौरान माओवादियों से AK-47, इंसास, SLR समेत 100 से ज्यादा हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरेंडर करने वालों में अधिकांश छत्तीसगढ़ के बीजापुर और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों से जुड़े रहे हैं।

CG Naxalite surrender: हैदराबाद में हुआ आत्मसमर्पण कार्यक्रम

सरेंडर करने वाले ज्यादातर माओवादी कैडर छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए थे। यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ICCC सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया गया है कि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें सरेंडर करने वाले माओवादियों और सरकार की नक्सल नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

CG Naxalite surrender: अलग-अलग स्तर के 130 माओवादियों का समर्पण

गौरतलब है कि, समर्पित माओवादियों में स्टेट कमेटी मेंबर 03, आरसीएम 01, DYCM स्तर के 10, एरिया कमेटी मेंबर 46, पार्टी मेंबर 70 शामिल है। समर्पण के दौरान माओवादी कैडरों से इंसास एलएमजी 01, एक47 21, इंसास रायफल 21, एसएलआर 20, .303 रायफल 18, 9mm कार्बाइन 01, 9mm pistol 02, 8mm बोल्ट एक्शन रायफल 02, कंट्री मेड गन 18, बिज़िएल 02 के अलावा और भारी मात्रा में हथियार सामग्री बरामद की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire