Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

Dev Verma
IND vs WI : सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री, T20 WC में चेज किया सबसे बड़ा स्कोर, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
X

IND vs WI : कोलकाता। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा रन चेज करते हुए 195 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी है।

IND vs WI : संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

भारतीय जीत के सबसे बड़े नायक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे। उन्होंने शुरुआत से अंत तक क्रीज पर टिके रहकर 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट लगभग 194 रहा, जिसमें उन्होंने चौकों और छक्कों की मदद से मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों में 27 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन, हार्दिक पांड्या ने 17, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने 10-10 रन का योगदान दिया।

IND vs WI : वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने ठोस शुरुआत की। कप्तान शाई होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। होप ने 32 रन और चेज ने 40 रन की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने 27 रन बनाए, जबकि बाद में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन की तेज साझेदारी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 195 रन तक पहुंचाया। होल्डर 37 और पॉवेल 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।

IND vs WI : भारतीय गेंदबाजों का संतुलित प्रदर्शन

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि अंतिम ओवरों में वेस्टइंडीज ने तेजी से रन बटोरे, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का सफल पीछा कर मैच अपने नाम कर लिया।


IND vs WI : सेमीफाइनल में प्रवेश

इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 चरण में अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाते हुए अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बिना किसी बदलाव के अपनी प्लेइंग इलेवन पर भरोसा जताया, जो सफल साबित हुआ। अब भारतीय टीम की नजरें खिताब की ओर हैं और फैंस को एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीद है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire