Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: इंटरस्टेट बस स्टैंड भाठागांव में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 12 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

CG News

CG News: इंटरस्टेट बस स्टैंड भाठागांव में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 12 किलो गांजे के साथ 5 गिरफ्तार
X

CG News: रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने दो बसों के यात्रियों से 12.938 किलो ग्राम गांजा जप्त किया। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत 3 आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 6,50,000/रु है।

CG News: रायपुर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो चुकी है. राजधानी रायपुर के न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में सोमवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने 5 संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक महिला और दो पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे झोला एवं स्कूली बैग की तलाशी ली गई। जिसमें 5.938 किलो ग्राम कीमती 3,00,000/रु बरामद हुआ।

CG News: आरोपियों ने अपना नाम पिंकी उम्र 22 साल निवासी धरसींवा, क्षीतिज प्रताप सिंह उम्र 22 साल निवासी जबलपुर, एक नाबालिग जबलपुर बताया। गिरफ्तार आरोपियों रामकृष्ण तिवारी उम्र 29 साल जिला रीवा म. प्र. बताया, चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

CG News: वहीं सोमवार को ही न्यू बस स्टैण्ड भाठागांव में चेकिंग के दौरान एक पुरूष यात्री को संदेह के आधार पर उनके पास रखे नेवी ब्ल्यू कलर के ट्राली बैग को चेक किया। जिसमें 7 किलो ग्राम गांजा कीमत 3,50,000/रु* मिला। आरोपी ने अपना नाम अरूण जाल निवासी संबंलपुर उडिसा होना बताया उसे गिरफ्तार कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड में सघन चेकिंग अभियान के दौरान की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire